टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए भारत को चौथी कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। दुनिया की सबसे कारगर वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर(Pfizer) भारत के संपर्क में है। भारत में अपनी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दिलाने के लिए वह फिलहाल बातचीत कर रही है। 

फाइजर(Pfizer) अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी है जो अब भारत आ सकती है। कई एक्सपर्ट ने इस टीके को कोरोना संक्रमण के खिलाफ सबसे कारगर माना है। इस टीके ने अपने सभी ट्रायलों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ 92 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक की क्षमता दिखाई थी। वैक्सीन का नाम BNT162b2 है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी असरदार और सुरक्षित कोरोना वैक्सीन की सूची मे शामिल किया है।

बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। हालात जैसे काबू से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारत सरकार वैक्सीनेशन(टीकाकरण) को कोरोना से निपटने के सबसे बड़े उपाय के रूप में देख रही है। फिलहाल भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन उपलब्ध हैं। रूस की स्पूतनिक V को आपातकालीन मंजूरी दे दी गई है। 1 मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वालों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।

See also  छठ पर्व पर 20 नवंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

भारत आने से पहले रखी शर्त

भारत में इसके आने से पहले ही फाइजर कंपनी ने एक शर्त रख दी है। फाइजर ने कहा है कि वो अपनी कोविड-19 वैक्सीन केवल सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से ही देगी। इसका मतलब है कि शायद ये वैक्सीन देश के प्राइवेट अस्पतालों में ना मिले, जब तक कि सरकार इन प्राइवेट संस्थानों को ये वैक्सीन ना दे।

सरकारी टीकाकरण कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी


फाइजर ने ये फैसला ऐसे वक्त में किया है जब भारत ने अपनी कोविड टीकाकरण रणनीति में एक के बाद एक बदलाव किए हैं। उसने कंपनियों को ये ऑप्शन दिया है कि वे थोड़े अधिक दामों में राज्यों या फिर प्राइवेट अस्पतालों को भी अपनी वैक्सीन बेच सकती हैं। इस बारे में फाइजर के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी भारत में वैक्सीन जरूर उपलब्ध कराएगी लेकिन महामारी के इस दौर में वो सरकारी टीकाकरण कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।