नई दिल्ली। Corona Vaccine पिछले पांच दिनों से देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच India भारत ने आज से अपने पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन भेजना का काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले कोरोना वैक्सीन भूटान को भेजी गई है। भूटान को डेढ़ लाख कोरोना वैक्सीन खेप भेजी गई है। इसके अलावा मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स के लिए वैक्सीन की खेप रवाना कर दिया गया है।

भूटान को डेढ़ लाख और मालदीव को एक लाख डोज उपहार में भेजे जा रहे हैं। सभी देशों को सीरम इंस्टीट्यूट वाली वैक्सीन कोविशील्ड गिफ्ट के तौर पर भारत सरकार भेज रही है। वैक्सीन देने से पहले संबंधित देशों के अधिकारियों को दो दिन की ट्रेनिंग भी दी गई है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि देश कोविशिल्ड की 20 लाख खुराक भारत से उपहार के रूप में आज मिलेगी।

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से आने वाले हफ्तों और महीनों में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करेगा। भारत वैक्सीन की आपूर्ति के लिए श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस से जरूरी मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।