टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के 75 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे पर बोलने के कुछ घंटों बाद भारत ने उनकी बातों का करारा जवाब दिया। भारत की तरफ से प्रथम सचिव मिजितो विनितो ने देश का पक्ष रखा। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी सुनाई। 

मिजितो विनितो ने इमरान खान पर साधा निशाना

उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा- इस हॉल में मौजूद लोगों ने ऐसे इंसान को सुना जिसके पास खुद दिखाने को कुछ नहीं था और ना बताने के लिए कोई उपलब्धि, न दुनिया को देने के लिए कोई सुझाव था। इसके बजाय सभा के माध्यम से झूठ, गलत सूचनाओं को फैलाया।


जम्मू और कश्मीर में लाए गए नियम और कानून भारत के आंतरिक मामले

भारतीय प्रतिनिधि मिजितो विनितो ने कहा कि जम्मू और कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश साथ ही भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में लाए गए नियम और कानून भारत के आंतरिक मामले हैं।

See also  SBI के ग्राहकों को झटका! FD पर घटाई ब्याज दरें, जानिए नए रेट्स

खूंखार आतंकवादियों को देता है पेंशन

उन्होंने कहा कि यह वही देश (पाकिस्तान) है जो खूंखार आतंकवादियों को पेंशन देता है। हमने जिस नेता को आज इस सभा में सुना, ये वही नेता है जो अपनी संसद में ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को शहीद के रूप में दर्जा दिलाता है।

30,000- 40,000 आतंकवादी, जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया गया

जोरदार जवाब देते हुए मिजितो ने कहा कि ये वही नेता (इमरान खान) हैं, जिन्होंने 2019 में अमेरिका में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उनके देश में अभी भी लगभग 30,000- 40,000 आतंकवादी हैं जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया गया है।

भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ती है पकिस्तान को

गौरतलब है कि पाकिस्तान जब अपनी बात किसी भी बड़ें मंचों पर रखता है उसे भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ती है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने बोलना शुरू किया, उधर भारत ने वॉकआउट कर दिया था। 

See also  Teachers Day 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई से कहां आ रही दिक्कतें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।