जकार्ता। indonesia plane crash इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुए विमान का मलबा और लोगों के शव अब बचावकर्मियों को मिलने लगे हैं लेकिन कई टुकड़ों में। विमान जहां क्रैश हुआ वहां मौजूद मछुआरों ने अब इस हादसे का पूरा ब्योरा दिया है और बताया है कि जब विमान समुद्र में गिरा तो इतनी भयानक आवाज आई जैसे या तो बम विस्फोट हुआ हो या फिर सुनामी आ गई हो।

शनिवार को उड़ान भरते ही श्रीविजया एयर के बोइंग 737 विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। यह विमान समुद्र में जा गिरा था, जिसके बाद यात्रियों के बचने की उम्मीद खत्म हो गई थी। विमान में 12 क्रू सदस्यों सहित कुल 62 लोग सवार थे। शनिवार से जारी शवों की खोजबीन के बाद रविवार तड़के बचावकर्मियों ने समुद्र से शवों के चिथड़े, कपड़ों के टुकड़े और कुछ मलबा निकाला है।

सोनार उपकरण के जरिए मिले श्रीविजिया एयर फ्लाइट 182 से मिले सिग्नल के बाद अधिकारियों को उम्मीद थी कि विमान का मलबा ढूंढ लिया जाएगा। बचावकर्मियों को ये टुकड़े लैंकंग आइलैंड और लाकी आइलैंड के बीच मिले हैं। इंडोनेशियाई विमान को क्रैश हुए कई घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इस हादसे की वजह पता नहीं लगी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।