नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया (INX Media Case) से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Former Finance Minister P Chidambaram) को सीबीआई (CBI) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घर का गेट बंद होने पर सीबीआई की टीम दीवार फांदकर उनके घर पहुंची। मौके पर दिल्ली की पुलिस को भी बुलाया गया था। चिदंबरम के घर का दरवाजा बंद देख सीबीआई की टीम के सदस्यों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया।

देखें पी चिदंबरम की गिरफ्तारी

आपको बता दें कि मंगलवार से लापता कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram)  बुधवार शाम को कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस बीच सीबीआई की टीम भी कांग्रेस दफ्तर पहुंच गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले पी चिदंबरम?

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ने कहा, ‘पिछले 24 घंटे में मेरे बारे में बहुत तरह के भ्रम फैलाए गए कि मैं कानून से भाग रहा हूं, जबकि वह कानून से संरक्षण की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘इस मामले में उनके और परिवार के खिलाफ कोई चार्जशीट नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र की बुनियाद आजादी है, अगर उन्हें जिंदगी और आजादी के बीच में चुनने कहा जाए तो वह आजादी को चुनेंगे।

See also  मोबाइल यूजर्स की मौज! अब 28 नहीं पूरे 30 दिन चलेगा रिचार्ज, खत्म होगा डेली डेटा लैप्स होने का झंझट; सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

बता दें पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम (Former Finance Minister P Chidambaram) की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद से ही सीबीआई और ईडी चिदंबरम को तलाश रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज तक खंगाल रही थी। चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आरोपी हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।