अबुधाबी। IPL 2020 Schedule इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल ने रविवार को लीग के 13वें संस्करण के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। टी20 क्रिकेट के दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर लीग का आगाज 19 सितंबर को अबुधाबी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें 10 डबल हेडर यानी दिन में दो मैच शामिल हैं और शाम के मैचों की शुरुआत अब आधे घंटे पहले शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगी। बता दें कि आईपीएल के 13वें एडिशन का आयोजन पहले मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।