रायपुर। डीआरजी के जवानों ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में आठ लाख के इनामी नक्सली कमांडर देवा कवासी को मार गिराया। इसमें एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस की इस सफलता पर आईपीएस एसोसिएशन (IPS Association) ने एडिशनल एसपी आईपीएस सूरज सिंह (IPS Suraj Singh) और उनकी टीम को बधाई दी है।

अधिकारियों के मुताबिक दंतेवाड़ा- सुकमा बॉर्डर (Dantewada Sukma Border) पर डब्बा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच भिड़ंत हुई। काफी देर तक दोनों ओर से गोलियां चलीं। जवानों की ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद नक्सलियों के पांव उखड़ गए। पुलिस की गोली से कई बड़ी वारदातों में शामिल देवा कवासी मारा गया। जानकारी के मुताबिक नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हुए थे। इससे पहले ही पुलिस को खबर लगी और जवानों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।

एएसपी सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में ही घेराबंदी की और सुबह होने पर हमला बोला। इस पर आईपीएस एसोसिएशन ने ट्वीट किया है कि विजयादशमी पर यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी रामजीवन देवांगन ने संभाला दिव्यांगजन आयुक्त का पदभार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।