रायपुर। छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी रविवार तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को दिल्ली से आयकर विभाग की बैकअप टीम छत्तीसगढ़ पहुंची। आयकर विभाग की टीम रविवार सुबह कारोबारी विकास अग्रवाल के घर पहुंची।


कारोबारी विकास अग्रवाल मौके पर नहीं मिले तो आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनका फ्लैट अपने कब्जे में लकर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया।
आयकर विभाग ने शुरुआत में जिन 32 ठिकानों पर छापा मारा था उनमें से 17 ठिकानों पर छानबीन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। वहीं 15 ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।
बता दें कि रायपुर के मेयर एजाज ढेबर और पूर्व चीफ सेक्रेटरी विवेक ढांढ के घर आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बीते 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों के करीब 25 से अधिक ​ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  खबर जरा हट के : बेटों पर भरोसा नहीं, पिता ने वसीयत कर बीवी और कुत्ते में बांट दी 18 एकड़ जमीन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।