टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली के हवाई अड्डे पर जैश-ए-मोहम्‍मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। यह आतंकवादी कतर में रहकर जैश-ए-मोहम्‍मद संगठन के लिए काम करता था, लेकिन कतर से उसे निर्वासित कर दिया गया। जिसके बाद नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मुनीब सोफी जैश-ए-मोहम्‍मद के लिए फंड जुटाने के लिए काम करता था। वह कतर में आतंकी संगठन के ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करता था। साथ ही उन्‍हें आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराता था।

See also  कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया, 7 दिन में 7 आंतकी ढेर

आतंकवादियों को देते आश्रय और गुप्त जानकारियां

इसके पहले स्थानीय अदालत ने सोफी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद उसे लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने बताया कि कश्‍मीर के अलग-अलग जिलों में जैश-ए-मोहम्‍मद के लिए काम करने वाले कई ओवरग्राउंड वर्कर इस आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करते थे।

सोमवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले से भी जैश-ए-मोहम्‍मद के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने सेना और CRPF के साथ मिलकर अवंतीपोरा इलाके से जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो आतंकी साथियों को गिरफ्तार किया, जो आतंकियों के लिए आश्रय और फंड जुटाने का काम करते थे।”

पुलोके ने बताया कि यह गिरफ्तार किए गए वर्कर अवंतीपोरा और त्राल इलाकों में आतंकवादियों के हथियार और गोला बारूद का ट्रांसपोर्ट कर रहे थे और जेएम आतंकवादियों को गुप्त जानकारी दे रहे थे।

जैश-ए-मुहम्मद (Jaish-e-Mohammed)

बता दें कि जैश-ए-मुहम्मद पाकिस्तान में स्थित एक इस्लामी उग्रवादी संगठन हैं। इसकी स्थापना मसूद अजहर नाम के पाकिस्तानी पंजाबी नेता ने साल 2000 में की थी। इसे भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।

See also  Rule Change: पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 1 अक्टूबर से NPS में बड़े बदलाव, मिलेगा बड़ा फायदा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।