नई दिल्ली। जेईई एडवांस्ड एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। अब यह परीक्षा 23 अगस्त को होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखर‍ियाल ‘निशंक’ ने खुद इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को निशंक ने वेबिनार में इस एग्जाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि परीक्षा अगस्‍त में होगी। हालांकि, तब एग्जाम की तारीख नहीं बताई गई थी।

9 लाख से अधिक छात्रों ने कराया है पंजीकरण

बता दें कि देश भर में नौ लाख से अधिक छात्रों ने JEE Mains परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जिसके जरिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT)को छोड़कर देश के अन्य सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश होता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।