नई दिल्ली। JEE-NEET रद्द करने के लिए दायर छह राज्यों की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। नीट-यूजी परीक्षा 13 सितंबर से ही होगी। जेईई मेन (JEE Mains) 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

28 अगस्त को दायर की गई थी याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त के फैसले में परीक्षा तय तारीख को ही कराने का आदेश दिया था। इस फैसले के खिलाफ छह राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों ने 28 अगस्त को पुनर्विचार याचिका दायर की थी। ये राज्य पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र हैं।

महामारी और बाढ़ की वजह से परीक्षा स्थगित करने की मांग

देश भर में महामारी और कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, कई छात्र संगठन और राजनीतिक दलों द्वारा परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई थी। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विरोध के बावजूद कोरोना से बचाव के लिए जरूरी गाइडलाइंस के साथ जेईई मेन (JEE Mains) 1 सितंबर से शुरू कर दी है। जेईई की परीक्षा 6 सितंबर तक चलेगी। मेडिकल में एडमिशन के लिए होने वाली NEET परीक्षा 13 सितंबर को होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।