नई दिल्ली। (Jobs In Pharmacy Sector) कोरोना वायरस के दौर में फार्मेसी सेक्टर में आने वाले से 6 से 9 महीनों में 90,000 तक नौकरियां पैदा होने की संभावना है।

दरअसल दवाओं के भी ऑनलाइन चलन बढऩे के कारण सेक्टर में वैकेंसियों की भरमार आ गई हैं। फार्मेसीज, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और स्टाफिंग कंपनीज के मुताबिक आने वाली दो से तीन तिमाहियों में 8 से 10 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है।

90 हजार वैकेंसीज

मीडिया रिपोर्ट में स्टाफिंग कंपनी टीमलीज सर्विसेज के हवाले से कहा गया है कि फार्मेसी सेक्टर में आने वाले से 6 से 9 महीनों में 90,000 तक नौकरियां पैदा होने की संभावना है।

कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट सुदीप सेन ने बयान में कहा है कि मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जॉब ग्रोथ फ्लैट देखने को मिल रहा है, लेकिन कोरोना काल तमें ऑनलाइन रिटेलिंग में तेजी देखने को मिली है, जिसकी वजह से इस सेक्टर में नौकरियों की ज्यादा संभावनाएं बनी हुई है।

See also  COVID-19: भारत में मई के मध्य तक आएगा कोरोना के 2 वेब का पीक, आईसीएमआर के शोध पर आधारित है रिपोर्ट

इन लोगों की सबसे ज्यादा डिमांड


फॉर्मेसीज सेक्टर में मौजूदा समय और आने वाले दिनों में ऑर्डर बुकिंग, स्कैनिंग, डिलीवरी, अकाउंटिंग और कस्टमर रिलेशनशिप जैसी नौकरियों में इजाफा देखने और मिला है।

आंकड़ों के अनुसार इस साल फरवरी से सितंबर के बीच फार्मेसी हेड के अंडर रोल्स में 56 फीसदी बढ़ोतरी हुई। इस लिस्ट में फार्मासिस्ट और फार्मेसी असिस्टेंट की पोस्ट सबसे आगे रही है। बीते 6 महीनों में 10,000 से 14,000 नौकरियां सामने आ चुकी हैं। 1एमजी, अपोलो, मैक्स और फार्मईजी जैसी कंपनियों हाइरिंग में तेजी देखने को मिल रही है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।