रायपुर। कांकेर थाना परिसर में पत्रकार कमल शुक्ला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट में अचानक ही नया मोड़ सामने आ गया। मंगलवार की रात को पुलिस ने पत्रकार कमल शुक्ला को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई उस वक्त की गई है जब कांकेर जिला मुख्यालय में पत्रकारों के साथ घटित घटना के तथ्यों की जांच के लिए एक टीम का गठन कर लिया गया है। सम्पादक नवभारत राजेश जोशी की अध्यक्षता में गठित पत्रकार दल 7 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को कांकेर प्रवास में जाने वाला था।

पत्रकार दल के सदस्य अनिल द्विवेदी सम्पादक आज की जनधारा, सुरेश महापात्र सम्पादक बस्तर इम्पेक्ट, सगुफ्ता सिरीन सहायक सम्पादक राष्ट्रीय हिन्दी मेल, रूपेश गुप्ता संवाददाता स्वराज एक्सप्रेस तथा राजेश शर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर कांकेर हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  पत्रकार कमल शुक्ला के साथ हिंसक घटना के विरोध में राजधानी में धरना-प्रदर्शन, सरकार ने नहीं लिया ज्ञापन, पत्रकारों ने जलाई प्रतियां, कल से चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।