टीआरपी डेस्क। उपचुनाव ( By-Poll Election के ठीक पहले कांग्रेस ( Congress Party ) को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गये हैं। उपचुनाव के 7 दिन पहले हुए सियासी उठापटक ने कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है।

कांग्रेस के विधायक और उपचुनाव में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल लोधी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के दमोह से विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि 3 नवंबर को मध्यप्रदेश के 28 सीटों पर उपचुनाव हैं।

राहुल लोधी ने अपना इस्तीफा विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक कमल नाथ को इस बात की आशंका थी कि राहुल लोधी उनका साथ छोड़ सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीते।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राहुल लोधी के भाजपा में शामिल होने पर सीएम शिवराज पर हमला बोला है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा, ‘मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका। लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए गद्दार कांग्रेसी मामा भर देगा। मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने भाजपा को यहां तक पहुंचाया। जयंत मलैया जी कहां हैं?’

See also  थिएटर्स में 'The Kerala Story' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।