बिलासपुर। कुटुंब न्यायालय (Family court) में एक मामले की पैरवी कर रहे वकील और न्यायाधीश उस वक्त चौंक गए जब एक मृत बेटे की नौकरी बहू को ना मिल जाए इस डर से ससुराल वालों ने बहू के फर्जी विवाह की तस्वीर कोर्ट (Court) में पेश कर दी। फोटो भी ऐसी फर्जी जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाये। महिला के ससुराल वालों ने कोर्ट में जो फोटो पेश की, उसमें उन्होंने अपनी बहु की शादी सुपरस्टार सलमान खान (Superstar salman khan) से होना दिखा दिया। फ़िलहाल ये मामला इन दिनों खूब चर्चा है।

इस मामले में कोर्ट ने तस्वीर को झूठा माना और फैसला बहू के पक्ष में आया। मामले में कुटुम्ब न्यायालय (Family court) ने बहू को सारे अधिकार देने के लिए कहा है। बहू के ससुराल वालों ने बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। ससुराल वालों ने कोर्ट में यह तक कहा कि उनके बेटे से बहू का कभी भी कोई वास्ता नहीं रहा है।

See also  प्रफुल्ल पटेल ने ठुकराया स्वतंत्र प्रभार के केंद्रीय राज्य मंत्री का पद, बोले- मैं कैबिनेट मंत्री रह चुका हूं, इसलिए राज्य मंत्री नहीं

ऐसा है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल का विवाह देवरा भैयाथान सूरजपुर में रहने वाली रानी देवी से हुआ था। वे सालों तक साथ रहे। बसंत कालरी के एसईसीएल में कार्यरत थे। 25 जुलाई 2013 को बसंत ने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद उसकी पत्नी को ससुराल वालों ने यह कहकर घर से निकाल दिया कि वे उसे बसंत की पत्नी नहीं मानते।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।