बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बीच कंगना ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिससे उनका राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आपको याद दिला दें कंगना पहले ही कई राजनीतिक पार्टियों से पंगा ले चुकी हैं। महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार पर कंगना जमकर निशाना साध चुकी हैं। उद्धव ठाकरे और कंगना की लड़ाई भी हो चुकी है। उनका ऑफिस तक तोड़ दिया गया था। कंगना ने अब ट्वीट कर बताया है कि उनपर कई पॉलिटिकल पार्टियां वार कर रही हैं। और इसके बाद उन्होंने ये भी बता दिया कि राजनीति में उनका रूझान बढ़ सकता है।

बता दें ऐक्ट्रेस कंगना ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- एक और दिन, एक और केस, कई राजनीतिक पार्टियां मुझमें निवेश ऐसे कर रहे हैं जैसे मैं कोई मिनिस्टर हूं। हर दिन मुझे किसी राजनेता की तरह घेरा जाता है, मैं कानूनी लड़ाइयां और विरोध, अकेले लड़ रही हूं। मेरे पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं है। वैसे तो मेरा प्यार सिर्फ और सिर्फ सिनेमा ही है मगर मुझे शायद ऐसा करना होगा….।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1348266676253560834

इस ट्वीट को पढ़ कर कयास लगाया जा सकता है की उन्होंने इशारा कर दिया है की वो राजनीति ज्वॉइन कर सकती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।