कसडोल विधायक शकुंतला साहू आज मना रही है मुख्यमंत्री का जन्मदिन!

रायपुर। कसडोल विधायक शकुंतला साहू सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। आज 14 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दे दी। बता दें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काे जन्मदिन की तारीख 23 अगस्त है। उन्होंने करीब एक घंटे पहले सीएम भूपेश बघेल के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि

जीवेत् शरदः शतम
छत्तीसगढ़ के जनप्रिय मुख्यमंत्री किसान पुत्र आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की हार्दि बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो ईश्वर से यही प्रार्थना है। #HappyBirthdayCM

तस्वीर शेयर करने के उन्हें जन्मदिन की बधाई भरे संदेश आने लगे। यहां आपको यह बता दें कि 14 मई को न तो सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन है और न ही कसडोल विधायक शकुंतला साहू का। यह तस्वीर विधायक ने 23 अगस्त 2020 को पहली बार अपलोड की थी। जो मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर ही पोस्ट की गई थी। जिसमें उन्होंने बधाई संदेश भी लिखी था। आज 14 मई को उन्होंने वही पुरानी तस्वीर अपने प्रोफाइल पिक्चर में लगाई मगर बधाई संदेश हटाना भूल गईं। हालांकि बाद में उन्होंने तस्वीर वही रखी लेकिन कैप्शन हटा दिया।

See also  नागरिकता कानून : सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर केस, 3000 हिरासत में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।