टीआरपी डेस्क। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, धर्मदाम विधानसभा क्षेत्र से केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, केरल की सभी 140 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इसमें एलडीएफ 29 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 71 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं यूडीएफ सात सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 31 सीटों पर आगे चल रही है।

असम में भाजपा 50 सीट से आगे

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अब तक असम में 126 सीटों में से 124 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी पांच सीट जीत चुकी है और 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस अबतक मात्र एक सीट जीती है और 29 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

See also  2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी शुरू, इन 11 राज्यों में अपनी सरकार बनाने का लक्ष्य, बड़े बदलाव के मूड में भाजपा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।