केंद्रीय गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री ने सर्वदलीय बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर के मसले पर ट्वीट कर जानें क्या कहा

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर को लेकर अपना एजेंडा साफ कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के नेता व दल भले अनुच्छेद 370 के खत्म प्रावधान बहाल करने की मांग करते रहे, लेकिन बैठक के बाद सरकार ने स्पष्ट कह दिया कि वह राज्य के संपूर्ण विकास के लिए वचनबद्ध है। पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए जम्मू-कश्मीर में परिसीमन व चुनाव जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन: कोई परेशानी या साईड इफेक्ट दिखने पर 24×7 इन टोल फ्री नंबरों पर करें संपर्क, सहायता हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

गृहमंत्री शाह ने ट्वीट कर यह कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर पर आज की बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

सभी ने लोकतंत्र व संविधान के प्रति अपनी वचनबद्धता व्यक्त की। राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत करने पर जोर दिया गया।

See also  केंद्र सरकार ने दिल्ली को तत्काल 500 रेलवे कोच देने का निर्णय लिया, 8000 संक्रमितों का हो सकेगा बेहतर इलाज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।