केंद्रीय शिक्षा मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री जानिए कब करेंगे 15वीं अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोगाम को लाॅन्च, यहां पढ़ें अपडेट

टीआरपी डेस्क। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ एआईसीटीई द्वारा 17 मई को आयोजित अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कैलेंडर को लॉन्च करेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। वहीं, शिक्षा मंत्रालय की तरफ से भी इस संबंध में ट्विटर पर एक पोस्ट किया गया है।

ट्वीट के अनुसार शिक्षा मंत्री कल यानी कि 17 मई 2021 को दोपहर 3.30 बजे 15वें अटल ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम 2021-22 के शुभारंभ और उद्घाटन में भाग लेंगे। AICTE के मुताबिक अकादमी ने साल 2019-20 में 185 ऑफ़लाइन एफडीपी और 2020-21 में 948 ऑनलाइन एफडीपी आयोजित किए हैं और पूरे देश में 1 लाख से अधिक संकाय सदस्यों को प्रशिक्षित किया है।

कोविड-19 के मद्देनजर अकादमी ने 2021-22 के लिए 971 कार्यक्रमों को ऑनलाइन संचालित करने की योजना बनाई है। परिषद ने कहा कि एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे, उपाध्यक्ष प्रोफेसर एम पी पूनिया, सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार और अटल अकादमी के निदेशक डॉ आरके सोनी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।