TRPDSK@ADITYA TRIPATHI:- दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर देखा जा रहा है. इस वजह से अधिकतर देशों में लोगों ने खुद को अपने घरों में बंद कर लिया है. कोरोना वायरस के डर के कारण अब लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर अधिक निर्भर हो रहे हैं और इसी वजह से अमेजन (Amazon) पर प्रोडक्ट्स की डिमांड काफी बढ़ गई है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर अचानक बढ़ी लोगों की डिमांड को देखते हुए अमेजन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 1 लाख फुल और पार्ट टाइम भर्तियां निकाली हैं.

Image result for CORONA EMPLOYMENT

मिडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के डिलीवरी नेटवर्क और फुलफिलमेंट सेंटर्स में ये भर्तियां निकाली गई हैं ताकि जो लोग कोरोना वायरस के चलते अमेजन से सामान ऑर्डर कर रहे हैं, उन्हें वक्त से उनकी डिलीवरी मिल जाए. इससे पहले शनिवार को कंपनी ने कहा था कि कुछ समय के लिए लोगों को डिलीवरी मिलने में सामान्य से अधिक वक्त लग सकता है क्योंकि अमेजन पर कई लोग सामान ऑर्डर कर रहे हैं.

See also  कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस निरस्त, नई तिथि जल्द होगी घोषित

Image result for AMZON

यहां आपको बता दें कि संयुक्त राज्य में सोमवार तक कोरोना वायरस के 4 हजार मामले सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं बढ़ती डिमांड के कारण अमेजन पर मशहूर ब्रांड्स के कई आइटम आउट ऑफ स्टॉक हैं. इनमें ब्रांडेड टॉयलेट पेपर और डिसइंफेक्टेंट वाइप्स शामिल हैं.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।