नई दिल्ली। Ladakh Standoff पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया को लेकर India China भारत और चीन के बीच रविवार को कोर कमांडर स्तर की 9वें दौर की वार्ता शुरू हो गई है। दोनों पक्षों के बीच सैन्य वार्ता के आठवें और अंतिम दौर की बातचीत छह नवम्बर को हुई थी जिसमें दोनों पक्षों ने टकराव वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी पर व्यापक बातचीत की थी।

विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि होंगे शामिल

सेना सूत्रों के अनुसार यह बैठक चुशूल के दूसरी तरफ चीन के मोल्डो में सुबह 9ण्30 बजे शुरु हुई जिसमें विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान सीमा को लेकर चल रहे विवादों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत और चीन ने जल्द ही वरिष्ठ कमांडर.स्तर की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है और दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से करीबी संपर्क बनाए हुए हैं। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग आठ महीनों से सीमा पर गतिरोध बना हुआ है।

See also  कोरोना इफेक्ट : राज्य सरकार का सबसे बड़ा फैसला, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 31 मार्च तक के लिए बंद

पहले वार्ता में नहीं मिली सफलता

राजनयिक और सैन्य वार्ता के कई दौर हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई है। वहीं पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया था कि भारत सैनिकों की संख्या में तब तक कमी नहीं करेगा, जब तक चीन यह प्रक्रिया शुरू नहीं करता। हालांकि उन्होंने बातचीत के जरिए समस्या का हल निकलने का भरोसा भी जताया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।