टीआरपी डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को रांची के RIMS अस्पताल से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के AIIMS लाया गया था। अब लालू यादव की तबीयत में थोड़ा सा सुधार आया है। जानकारी के मुताबिक लालू यादव ने कल रात को खाना भी खाया था और उन्होंने सुबह नाश्ता भी किया है।

लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर गया है और निमोनिया की भी पुष्टि की गई है। RJD सुप्रीमो को किडनी में भी परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही हैं। AIIMS में लालू की तबीयत पर लगातार नजर रखने के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। उनका कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश यादव की निगरानी में इलाज हो रहा है।

कार्डियोथोरेसिक सेंटर के CCU में भर्ती हैं लालू

फिलहाल लालू यादव को कार्डियोथोरेसिक सेंटर के कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया है। लालू यादव रांची के RIMS अस्पताल में भर्ती थे। 72 साल के लालू यादव की शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनसे मिलने उनका पूरा परिवार RIMS पहुंच गया था। लालू यादव से मिलने उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे।

See also  बीते 24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 530 लोगों ने गंवाई जान

तेजस्वी यादव ने ही लालू यादव से मिलने के बाद कहा था कि उनका परिवार लालू यादव का बेहतर इलाज कराना चाहता है। उन्होंने इस बाबत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की बात भी कही थी। हालांकि शनिवार को सरकार ने लालू यादव को दिल्ली रैफर करने का फैसला लिया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें RIMS से दिल्ली स्थित AIIMS रैफर किया गया। एयर एंबुलेंस में डॉ. शफीक आलम रांची से लालू यादव के साथ दिल्ली आए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।