जमीन विवाद : उदयपुर में मां-बेटे की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

उदयपुर: उदयपुर में चौकी केदमा क्षेत्र के ग्राम सितकालो में रविवार को 2:30 बजे करीब खेत में मेड बांधने का काम कर रहे मां बेटे को जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । घटना के बाद से हत्या के चारो आरोपी फरार हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी केदमा राम नगीना यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर 2:30 बजे करीब सितकालो के जोकपार जंगल में भुनेश्वर उम्र 47 वर्ष तथा तुली बाई उम्र 65 वर्ष वन भूमि खेत में मेड बांधने का काम कर रहे थे ।

इसी दौरान गांव के ही रतिराम मझवार प्रेमसाय उर्फ विदुर तथा रतिराम व प्रेमसाय की पत्नी मौके पर पहुंचकर जमीन हमारी है बोलकर भुनेश्वर एवं तुली बाई को मेड बांधने से मना करने लगे. इसी दौरान विवाद होने पर रतिराम एवं उसके पुत्र प्रेमसाय तथा रतिराम की घरवाली व प्रेमसाय की घरवाली ने मिलकर तुली बाई उम्र 65 वर्ष और घुनेश्वर उम्र 47 वर्ष को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर तत्काल इसकी सूचना थाने में दी गई. मौके पर से सभी आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए हैं. पुलिस द्वारा सरगर्मी से इनकी तलाश की जा रही है।

मामले में घुनेश्वर के नाबालिग पुत्र की रिपोर्ट पर चौकी केदमा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है. घटना के वक्त तुली बाई की सांसें चल रही थी, जिसे 108 से उदयपुर लाया जा रहा था. इसी दौरान महिला ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना से गांव में शोक माहौल है। शाम होने की वजह से मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। शव को मरचुरी में रखवाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।