कश्मीर। कई सालों से सुरक्षाबलों से बचते रहे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर Lashkar commander aijaz reshi killed एजाज रेशी को सुरक्षाबलों ने उसके साथी के साथ रविवार रात एक मुठभेड़ में मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी।

बता दें कि एजाज का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है, क्योंकि एक तरफ तो वह सबसे लंबे समय तक चकमा देने वाले आतंकियों में से एक था और दूसरी तरफ राज्य के युवाओं को आतंक के अंधे सुरंग में धकेलने में जुटा हुआ था। वह सुरक्षाबलों पर कई घातक हमले कर चुका था।

कश्मीर जोन पुलिस की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है, ”एजाज रेशी बुरहान वाली से पहले से एक्टिव था। उसके साथ सजाद सोफी को भी उसी ने रिक्रूट किया था। पांपोर एरिया में वह कई सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर चुका था।” पुलिस ने यह भी बताया कि वह युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए तैयार करता था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस चीफ दिलबाग सिंह ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर के सांबूरा में रविवार को एनकाउंटर शुरू हुआ था। इस बेहद सफल ऑपरेशन में सुरक्षा कर्मियों ने सबसे लंबे समय से बचते रहे आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा कमांडर को मारकर बड़ी सफलता हासिल की। उसका साथी भी मुठभेड़ में मारा गया।

Chhattisgarhसेजुड़ी Hindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ें The Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।