महंत नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई, एक CD को लेकर किया जा रहा था ब्लैकमेल... CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में अर्जी, तीन लोग हिरासत में

टीआरपी डेस्क। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि (70) का शव प्रयागराज में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आज उन्हें समाधि दी जाएगी। इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शन के लिए बाघंबरी गद्दी मठ में रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र गिरि को ब्लैकमेल किया जा रहा था। उनके किसी वीडियो की सीडी तैयार की गई थी। पुलिस ने यह सीडी भी बरामद की है। नरेंद्र गिरि के शिष्यों का दावा है कि मौत से पहले महंत नरेंद्र गिरि ने कबूलनामे का एक वीडियो भी बनाया था।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाघंबरी मठ पहुंचकर नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि ये दुखद घटना है। इसलिए अपने संत समाज की ओर से और प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मैं स्वयं उपस्थित हुआ हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।