रायपुर। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शराब दुकानों को अब 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने 7 अप्रैल तक शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था। मगर देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब उसमें एक सप्ताह की और बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। इसी के साथ ही पंजीयन कार्यालय भी बंद रहेंगे। फिलहाल रजिस्ट्री अभी नहीं होगी।

रजिस्ट्री कार्यालय 14 अप्रैल तक रहेंगे बंद

आपको बता दें कि लॉकडॉउन की अवधि पहले 31 मार्च तक तय की गई थी, जिसे 7 अप्रैल तक बढ़ाया गया था। लेकिन अब कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के पंजीयन कार्यालय अब 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे।  इतना ही नहीं पंजीयन कार्यालय को 7 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यि कर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी किए गए थे।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में 11447 नए मरीज, 63 की मौत, रायपुर में 2622 नए पॉजिटिव, मरने वालों में अकेले रायपुर के 28

कोरोना वायरस की फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए अब आगामी 14 अप्रैल तक राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।