नई दिल्ली। देश पर छाए कोरोना वायरस (Corona Virus) के संकट के बीच आज भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India RBI) कुछ बड़ी घोषणा कर सकता है। शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एक प्रेस कॉन्फ्रेस करेंगे। उम्मीद है कि वह देशवासियों के लिए कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

आपको बता दें सरकार ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ के बीच गरीबों, बुजुर्गों, स्वयं सहायता समूहों और निम्न आग वर्ग को राहत देते हुये 1.70 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ की घोषणा की है।

लॉकडाउन के बीच RBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूट्यूब पर देखने के लिए : https://youtu.be/99i3lVow5gQ
ट्विटर पर देखने के लिए : @RBI @RBIsays
फेसबुक पर देखने के लिए :https://www.facebook.com/RBISays

आरबीआई ने तैयार किया वॉर रुम

रिजर्व बैंक (RBI) ने कोरोना वायरस के संक्रमण से देश की वित्तीय प्रणाली को सुरक्षित और चाक चौबंद रखने के लिये आपात स्तर पर एक ‘युद्ध-कक्ष’ तैयार किया है। इस कक्ष में रिजर्व बैंक (RBI) के 90 महत्वपूर्ण कर्मचारी काम कर रहे हैं। दो कि 19 मार्च से 24 घंटे सक्रिय है।

भारत में अब तक कोरोना वायरस (Corona virus) की चपेट में करीब 700 लोग आ चुके हैं. 16 लोगों की मौत हो चुकी है. गुरुवार को तीन COVID-19 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. वहीं, 88 नए मामले सामने आ आए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर 

Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।