टीआरपी न्यूज रायपुर। केंद्र सरकार ने कोरोना लॉकडाउन पर अगले एक महीने के लिए जारी की नई गाइडलाइन शनिवार को जारी की है। इसमें कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी तरह की गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी गई है जबकि कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की इजाजत नहीं होगी।

तीन चरणों में खुलेगा लॉकडाउन 4.0 (कन्टेंमेंट जोन को छोड़कर)

  • 8 जून से धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल रेस्तरां खुलेंगे।
  • दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेज खोलने पर जुलाई में विचार किया जाएगा
  • तीसरे चरण में हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रेवल,मेट्रो, सिनेमा हॉल और जिम खोलने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देश में 24 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन 4.0 दो दिन बाद यानी 31 मई को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन के चौथे चरण में काफी ढील दी गई और कई फैसले राज्यों पर छोड़ दिए गए थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार-विमर्श किया था। लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से महज तीन दिन पहले गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की।

See also  जेआर ज्वेलर्स के मालिक और भाजपा नेता ललित अग्रवाल जमीन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।