नई दिल्ली। कोरोन वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। इधर लॉकडाउन में ही बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने अरुणाचल प्रदेश में एक प्रमुख पुल का निर्माण कर दिया। इस पुल के जरिए चीन की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर तैनात लगभग 3,000 सैनिकों को तत्काल आपूर्ति मिल सकेगी। इतना ही नहीं, यहां पर दो विवादित एरिया के लगभग 451 गांवों को भी आसानी से आपूर्ति हो सकेगी।


कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग ने तैयार की डिजाइन

इस पुल की डिजाइन मानक अभ्यास से अलग है। इसकी डिजाइन को लेकर कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग पुणे के प्रफेशनल्स से चर्चा की गई। पुल का काम 17 मार्च को शुरू किया गया और इसे 14 अप्रैल को पूरा कर दिया गया।

23 बीआरटीएफ ने किया काम

दापोरिजो पुल भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा की दिशा में एक रणनीतिक कड़ी है। सभी आपूर्तियां, राशन, निर्माण संबंधी सामग्री और दवाएं इसी पुल से गुजरती हैं। पुल के निर्माण का कार्य 23 बीआरटीएफ ने किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।