कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर। Lockdown In Chhattisgarh : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश को टोटल अनलॉक नहीं किया जाएगा। हां रियायतें जरूर दी जाएंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ही किसी प्रकार का फैसला लेंगे। अनलॉक को लेकर सभी जिलों के लिए जल्द निर्देश जारी हो जाएंगे। लेकिन अभी पूरी तरह से लॉकडाउन को खत्म नहीं किया जाएगा।

सुने छत्तीसगढ़ अनलॉक के बारे में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बयान

बता दें कि एक महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन के बाद अब 17 मई से बाजार को खोलने की तैयारी हो चुकी है मगर सख्त प्रोटोकॉल लागू रहेगा। व्यापार सुबह से लेकर शाम 5 या 6 बजे तक ही होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने जिला कलेक्टरों के साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की।

See also  अब पैरंट्स की आवाज में कहानी सुनाएगा गूगल, लॉन्च किया नया असिस्टेंट फीचर

राजधानी में लगभग सभी ट्रेड खोलने की सहमति बन चुकी है। कुछ बाजारों के लिए समय-सीमा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक भी रखी जा सकती है। संडे टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) का नियम 17 के बाद भी लागू रहेगा। साथ ही सभी बाजारों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को पालन करना अनिवार्य होगा।

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अतिआवश्यक दुकानों के संचालन में छूट हेतु संबंधित जिला कलेक्टरों को देने की अनुमति प्रदान की। अपने निवास कार्यालय से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।

फिर होगी कलेक्टर और चैंबर की बैठक

बाजारों के संचालन को लेकर कलेक्टर और चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ प्रतिनिधियों के साथ फिर बैठक होगी। चैंबर अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है। इस मामले में जिला प्रशासन और चैंबर की बैठक में दुकानों को खुलने को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान शाम 5 बजे तक बाजार खुलने पर सार्थक चर्चा हुई। बाजारों में शासन के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

See also  भारत-चीन तनाव पर सर्वदलीय बैठक आज, सोनिया-ममता होंगी शामिल

चैंबर ने कहा- टीकाकरण का खर्च उठाएंगे

चैंबर ने कहा कि शासन से अनुमति मिलने पर पूरे प्रदेश में शिविर लगाकर 18 से 44 वर्ष एवं 44 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों के टीकाकरण का खर्च उठाने को तैयार है।

जहां ज्यादा भीड़, वहां सख्ती ज्यादा

चर्चा में यह बात सामने आई कि ऐसे बाजार जहां ज्यादा भीड़ होती है, उसके लिए अलग से प्रोटोकॉल लागू रहेगा। इन बाजारों ज्यादा सख्ती की जाएगी। यहां दिन और समय का प्रोटोकॉल लागू किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।