टीआरपी डेस्क। संसद के सभी कर्मचारियों को अब घर से काम करने को कहा गया है। कोविड-19 के संक्रमण के बेतहाशा बढ़ने और दिल्ली में लॉकडाउन के चलते लोकसभा सचिवालय ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ का निर्देश जारी किया है।

राज्यसभा सचिवालय ने भी कुछ दिन पहले ऐसा ही आदेश जारी किया था। लोकसभा सचिवालय की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि संसद के सभी कर्मचारियों को मौजूदा परेशानियों के चलते ऐसा करना होगा। कोविड के मामले राजधानी में बढ़ते जाने से दिल्ली में आवाजाही रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जारी लॉकडाउन को और एक हफ्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछले कुछ ही दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।