टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश में लव जिहाद बिल को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच शहडोल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जबरन उर्दू और अरबी सीखने के लिए पिटाई करने वाले मुस्लिम पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ताजा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का है। धनपुरी निवासी ज्योति दहिया ने 2 साल पहल मोहम्मद इरशाद खान से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ सही चलता रहा। उसके बाद परिवार के लोग मुस्लिम धर्म के तौर-तरीके सीखने के लिए दबाव बनाने लगे। सबसे ज्यादा दबाव उर्दू और अरबी सीखने को लेकर था।

महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। मना करने पर पति पिटाई करने लगता था। रोज की मारपीट से अजीज होकर वह ससुराल से भाग गई। उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

जानकारी अनुसार प्रताड़ना से तंग आकर ज्योति दहिया 27 नवंबर को अपने मां-बाप के पास पहुंच गई थी। उसके बाद ज्योति दहिया ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। ज्योति का कहना है कि उसका पति उससे लगातार कहता था कि अब तुम मुस्लिम रीति-रिवाज सीख लो और साथ ही उर्दू पढ़ना लिखना भी सीख लो। लेकिन मैं सीख नहीं पाई, इस बात पर पति कभी मुझे मार भी दिया करता था। मैं हिंदू धर्म में ही रहना चाहती हूं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर ज्योति के पति इरशाद खान को मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 एवं प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
लव जिहाद बिल की चर्चा के बीच बीते दिनों एक ऐसा ही मामला भोपाल में भी आया था। जहां मुस्लिम युवक ने नाम बदल कर युवती से शादी की थी। साथ ही अपने घर में हिंदु देवी-देवाताओं की तस्वीर देखने से परिवार को मना करता था। उसके बाद महिला ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिल कर शिकायत की थी। गृह मंत्री ने उस मामले में पुलिस को जांच के आदेश दिए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।