टीआरपी डेस्क। आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। घरेलू गैस की कीमतों ( LPG Gas Cylinder Price ) में एक बार फिर इजाफा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं और दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए हैं। जबकि व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 6 रुपये घटाए गए हैं। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 kg) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।

अब कितनी हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

घरेलू गैस की कीमतों ( LPG Gas Cylinder Price ) में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 रुपये हो गई है। ये नई दरें आज यानी 4 फरवरी से ही लागू हो चुकी हैं। बता दें कि दिसंबर में IOC ने घरेलू रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। कंपनी ने 2 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी, इसके बाद 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए गए थे।

See also  4 साल की बच्ची का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

महानगरों में घरेलू गैस की कीमतें

शहरकीमत (रुपये)
दिल्ली719.00
मुंबई719.00
कोलकाता745.50
चेन्नई735.00

1 फरवरी को 190 रुपये बढ़े थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम

इससे पहले 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19kg) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे, जिसमें अब 6 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1533 रुपये हो गई है। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम मुंबई में 1482.50 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये और चेन्नई में 1649 रुपये हो गए हैं।

ऐसे चेक करें अपने शहर के LPG के दाम

अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट ( LPG Cylinder Rate ) को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां नए रेट्स जारी करती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।