मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस 50 हजार से ज्यादा मरीजों की जान ले चुका है और यह विश्व का पहला ऐसा राज्य है जहां वैश्विक महामारी कोविड-19 से इतनी अधिक मौतें हुई हैं। देश में इस जानलेवा वायरस का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र पर ही टूटा हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 57 और मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हुई जिसे मिलाकर महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 50 हजार 27 पर पहुंच गई।

वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप अमेरिका में

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3581 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 2 हजार 401 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 19 लाख 65 हजार 556 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 18 लाख 61 हजार 400 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 54 हजार 129 मरीजों का इलाज चल रहा है। इधर, विश्व में वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप अमेरिका में हुआ है जहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या दो करोड़ 21 लाख 29 हजार 231 पर पहुंच गई है और संक्रमण से तीन लाख 72 हजार 384 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा 39 हजार 471 मौत हो हुई हैं।

See also  Maha Kumbh 2025: महाकुंभ पर अब रिसर्च करेंगे हार्वर्ड-स्टैनफोर्ड, IIM व एम्स जैसे संस्थान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।