18+ के टीकाकरण
18+ के टीकाकरण मे महासमुंद जिला प्रदेश मे अव्वल

महासमुंद। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए महासमुंद जिले मे भी टीकाकरण अभियान मे तेजी लाई गयी है । महासमुंद जिले मे अब तक 3 लाख 19 हजार 542 लोगो को टीका लगाया जा चुका है,जिसमे 45+ मे 2 लाख 52 हजार 132 लोगो को प्रथम डोज व 67 हजार 410 लोगो को दोनो डोज वैक्सीन की लग चुकी है । 18+ मे अभी तक 49 हजार 500 लोगो को वैक्सीन लग चुकी है‌।

वेक्सीनेशन का ये है लक्ष्य

महासमुंद जिले मे 45+ मे 2 लाख 40 हजार 842 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था, वहीं 18+ मे 4 लाख 49 हजार 421 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है जबकि अब तक यहां 49 हजार 500 लोगो को वैक्सीन लग चुकी है । जिले मे वर्तमान मे 41 हजार डोज वैक्सीन के उपलब्ध है ।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : 400 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, धान खरीदी केंद्रों में हो रही समस्याओं से हैं परेशान

See also  कोई सबूत नहीं है कि कोरोना की तीसरी लहर से सिर्फ बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे : AIIMS चीफ

टीकाकरण केंद्रों में जुटने लगी भीड़

जिले मे आज 173 केन्द्रो के माध्यम से 17 हजार लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रहा। टीकाकरण केन्द्रो मे लोग सुबह से ही लाइन लगाकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे है और नंबर आने पर वैक्सीन लगवा रहे है‌।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तक छपाई SCAM का मामला पहुंचा EOW, भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

जिले के सीएमएचओ डा एन के मंडपे का कहना है कि वैक्सीनेशन के लिए सभी विभागो की मदद ली जा रही है । मितानिन व आंगनबाडी कार्यकर्ता गांवो मे घर – घर जा कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं, वहीं नगरपालिका क्षेत्र मे लाउडस्पीकर से अनाउंस करके लोगो को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है‌। यही कारण है कि 18+ के टीकाकरण मे महासमुंद जिला प्रदेश मे अव्वल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  नया रायपुर में NIFT कैंपस को मंजूरी समेत साय कैबिनेट में लिए गए और भी कई अहम निर्णय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।