मैनपाट महोत्सव 2021: सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृति का संगम है मैनपाट : बघेल
मैनपाट महोत्सव 2021: सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृति का संगम है मैनपाट : बघेल

रायपुर/मैनपाट। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के रोपखार जलाशय के पास 12 से 14 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभरम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने शुभारम्भ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा अंचल अपनी लोक संस्कृति एवं समृद्ध कला से विशिष्ट पहचान रही है। मैनपाट अपनी खूबसूरती के साथ सरगुजिहा, भोजपुरी तथा तिब्बती संस्कृति का संगम है। यहां के बौद्ध मंदिर की अलग पहचान है। मैनपाट में पहले लाल आलू देख कर खुशी होती थी लेकिन अब यहां बैगनी आलू देखकर आश्चर्य होता है।

उन्होंने कहा कृषि विज्ञान केंद्र तथा जिला प्रशासन यहां लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं। यहां महिलाओं को रोजगार से जोड़ने कंपनी का निर्माण कर अन्य कंपनियों से एमओयू खुद महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राम वनगमन परिपथ से जोड़ा गया है। प्रथम चरण में इस परिपथ के 9 स्थानों को विकसित किया जा रहा है।

See also  ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर जम्मू-कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के एक हजार मजदूरों के ठहरने और भोजन की हुई व्यवस्था

31 मार्च से पहले कर दिया जाएगा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी क़िश्त का भुगतान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों के हित को ध्यान में रख कर योजना बनाते हैं और काम करते है। इस वर्ष पिछले 20 वर्ष में सबसे अधिक धान की खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी क़िश्त का भुगतान 31 मार्च से पहले कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन और विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत,स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम,संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ वनौषधि पादप विकास बोर्ड बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्यवन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, महापौर अंबिकापुर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जनपद पंचायत मैनपाट अध्यक्ष उर्मिला खेस, कमिश्नर सुश्री जे. किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक आरपी साय, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित थे।

See also  बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत, मृतक चरौदा भिलाई की रहने वाली

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।