रायपुर। रायपुर मेडिकल कॉलेज की महिला डीन डॉ, आभा सिंह अपने पद पर बनी रहेंगी, डॉ विष्णुदत्त उनके अवकाश की अवधि में प्रभारी डीन का पद संभालेंगे। दर असल पूरा मामला आदेश में हुई बड़ी चूक​ का नतीजा है।
बता दें कि रायपुर मेडिकल कॉलेज की महिला डीन डॉ, आभा सिंह ने अवकाश स्वीकृति करने का आवेदन दिया था लेकिन, अफसरों ने उनका ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया। इसमें आभा को डीन से हटाते हुए उन्हें स्वास्थ्य संचालनालय भेजा गया। और, उनकी जगह पर स्वास्थ्य संचालनालय से डॉ. विष्णु दत्त को रायपुपर मेडिकल कॉलेज का नया डीन बनाए जाने के आदेश जारी किए गए थे।


लेकिन, शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने एक संशोधित आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि आभा सिंह के अवकाश में रहने तक विष्णुदत रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन रहेंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कश्मीरः पूर्व पीडीपी नेता सैयद अल्ताफ बुखारी ने दूसरे दलों के 31 नेताओं के साथ मिलकर बनाई नई पार्टी ‘जेकेएपी’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।