टीआरपी न्यूज डेस्क। Makar Sankranti 2021 : साल 2021 की पौष शुक्ल प्रतिपदा गुरुवार को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पंचग्रही योग रहेगा। 13 जनवरी को मकर राशि में चंद्रमा का प्रवेश, तथा सूर्य का 14 जनवरी को 8.15 बजे मकर राशि में प्रवेश होने के साथ मकर राशि में पहले से चल रहे बुध, गुरु और शनि के होने से पंचग्रही योग का निर्माण होगा, लेकिन दो दिन बाद ही गुरु का वृद्धत्व दोष तथा पांच दिन बाद गुरु का तारा अस्त होने से शुभ कार्यों पर पुन:विराम लग जाएगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश के साथ मलमास की समाप्ति होगी। धनुमास की समाप्ति के पांच दिन बाद गुरुअस्त होंगे, किंतु उसके पूर्व के तीन दिन वृद्धत्व दोष होने के कारण 16 जनवरी शनिवार से ही मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे, लेकिन गृहप्रवेश, नामकरण आदि के शुभ कार्य 15 जनवरी को ही संपन्न हो सकेंगे। 19 जनवरी को सुबह 11.30 बजे गुरु अस्त होंगे।

See also  कोलकाता में चलेगी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो, अब हावड़ा तक आधे घंटे का सफर 1 मिनट में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।