टीआरपी न्यूज़। नोएडा में एक मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की धारदार हथियार से वारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक शौचालय में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने करीब छह महीने पहले मुस्लिम लड़की शहनाज से शादी की थी। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों सहमति से ही साथ रहते थे। उनके पास शादी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस हर पहलु पर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक ने पहले भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। वह करीब दो महीने से घर से बाहर था। वह फुटपाथ पर ही सोता था। उसके परिजन फिलहाल बादलपुर में रह रहे हैं।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव मिला है। युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। युवक ने करीब छह महीने पहले मुस्लिम युवती से शादी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

See also  10 लाख की लूट मामले में खुलासा: कैशियर ने ही भतीजे के साथ मिलकर रची थी कहानी, नौ लाख की हुई बरामदगी

युवक के गले पर चाकू के निशान

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के गले पर चाकू के निशान हैं। युवक पूरी तरह लहुलुहान हालत में था। पुलिस को मृतक की जेब और शौचालय से दो अलग अलग चाकू मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। हालांकि, मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतक नशे का आदी था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।