सोनीपत। tractor parade Masked shooter caught on Indus border गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड में हत्या और बवाल करने की साजिश रचने के खुलासे का दावा किसान संगठनों ने किया है।

संयुक्त किसान मोर्चे ने शुक्रवार देर रात कुंडली बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनीपत में रहने वाले उत्तराखंड के एक नकाबपोश युवक को पेश किया। साथ ही दावा किया कि पुलिस की वर्दी पहनकर 60 युवकों को ट्रैक्टर परेड में बवाल और चार लोगों की हत्या करनी थी। साथ ही तिरंगा नीचे गिराकर बड़ा बवाल करने की योजना थी। उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि नकाबपोश युवक से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, राकेश टिकैत, हरेंद्र सिंह लखोवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुक्रवार शाम को युवक ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के मोड़ पर किसानों से कहा कि यहां लड़कियों से छेड़छाड़ हो रही है। इससे किसान वहां इकट्ठे हो गए और पूछा कि किस लड़की से छेड़छाड़ हुई है। इस पर युवक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया।

See also  उड़ीसा में AAP लड़ेगी लोकसभा चुनाव : सौरभ भारद्वाज ने BJD-BJP गठबंधन को बताया अननेचुरल

10 हजार रुपए देने की बात कहकर भेजा था धरना स्थल पर

पूछने पर युवक ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड का निवासी है और 18 साल से सोनीपत में रहता है। उसे 10 हजार रुपए देने की बात कहकर धरना स्थल पर भेजा गया था। उसके समेत आठ युवक और पूजा, सुनीता नाम की दो युवतियां भी यहां 19 जनवरी से रेकी कर रही हैं। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।