MBBS और नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों की कोविड ड्यूटी में ली जा सकती है मदद, पीएम मोदी की विशेषज्ञों संग बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

टीआरपी डेस्क। देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता को लेकर विशेषज्ञों के साथ बैठक की. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. मेडिकल और नर्सिंग कोर्स से पास आउट हुए छात्रों को भी कोविड ड्यूटी में शामिल करने पर चर्चा हुई, जिसको लेकर पूरी जानकारी कल यानी सोमवार को सामने आएगी. वहीं एमबीबीएस और नर्सिंग का कोर्स कर रहे फाइनल ईयर के छात्रों की भी कोविड ड्यूटी में मदद ली जा सकती है.

इसी के साथ बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि कोविड ड्यूटी करने वाले चिकित्सा कर्मियों को सरकारी भर्ती में वरीयता के साथ-साथ वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बैठक ऐसे समय में की है जब कोरोना को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3.92 लाख नए केस सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिन कोरोना संक्रमण से 3689 लोगों की मौत हो गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।