'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन ने डीएमआरसी को सौंपा इस्तीफा,केरल से बीजेपी की टिकट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन ने डीएमआरसी को सौंपा इस्तीफा,केरल से बीजेपी की टिकट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

तिरुवनंतपुरम। मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रधान सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली मेट्रो ने पुष्टि करते हुए कहा कि श्रीधरन औपचारिक रूप से दिल्ली मेट्रो से अलग हो गए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद श्रीधरन के दिल्ली मेट्रो के मुख्य सलाहकार पद से अलग होने की सिर्फ औपचारिकता बाकी थी, जो बुधवार को पूरी हो गई। फरवरी में वह  भाजपा में शामिल हो गए और संकेत दिया है कि वह विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

बता दें कि हाल ही राजनीति में कदम रखने वाले मेट्रो मैन श्रीधरन ने नवंबर, 1997 में पहली बार डीएमआरसी की यूनिफॉर्म पहनी थी।  बीती 4 मार्च को श्रीधरन आखिरी बार दिल्ली मेट्रो की यूनिफॉर्म में नजर आए थे। यह पलारीवेट्टम में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर के निरीक्षण का मौका था, जिसे डीएमआरसी ने पांच महीने के रिकॉर्ड समय में पुनर्निर्मित कर दिया था। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत के बारे में बात की थी।

विकास परियोजनाओं की देखरेख के लिए रहेंगे मौजूद 

इस दौरान ई श्रीधरन ने कहा था कि वह विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले ही दिल्ली मेट्रो के मुख्य सलाहकार के पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि इस्तीफा देने के बाद भी वह विकास परियोजनाओं की देखरेख के लिए रहेंगे।

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि श्रीधरन चुनाव लड़ेंगे ही और अगर लड़ेंगे, तो किस सीट से नामांकन दाखिल करेंगे? लेकिन बुधवार को उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।