नई दिल्ली। देश भर में बैंक ट्रेड यूनियनों (Bank Trade Unions) ने 26 और 27 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया है। इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। वित्त सचिव राजीव कुमार (Finance Secretary Rajiv Kumar) की ओर से उनकी चिंताओं पर गौर करने के आश्वासन के बाद यूनियनों ने हड़ताल टालने का फैसला किया है।

बैंक अधिकारियों की चार यूनियनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों का एकीकरण कर चार बैंक बनाने की घोषणा के खिलाफ 26 सितंबर से दो दिन की हड़ताल (Bank Strike) पर जाने की घोषणा की थी। मगर वित्त सचिव के साथ एक सकारात्मक और कार्ययोग्य समाधान पर बातचीत के बाद 48 घंटे की हड़ताल को टाल दिया गया है। इससे अब 26 और 27 सितंबर को बैंकों का सामान्य कामकाज प्रभावित नहीं होगा।

दरअसल हड़ताल के अगले दिन शनिवार और रविवार होने की वजह से पूरे चार दिन बैंक बंद होने से लोगों को बैंक से जुड़े कामों को करने के लिए चार दिन इंतजार करना पड़ता। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो सकती थी। मगर अब हड़ताल के टाले जाने पर लोगों को बड़ी राहत मिली है।

See also  ADR Report : भारत के मंत्रियों पर ADR की रिपोर्ट, 47% मंत्री दागी, 174 के खिलाफ चल रहे गंभीर क्रिमिनल केस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।