नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में मंत्री से जुड़े तार
image source : google

टीआरपी डेस्क। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार पु​नीत अग्रवाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी का ड्राइवर भी इस मामले में शामिल है। जिसके बाद इस खुलासे से हड़कंप मच गया है।

बता दें, इंदौर पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में CMO पूनम गडरिया के ड्राइवर पुनित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। अब उसने पुलिस को बताया है कि मंत्री की पत्नी का ड्राइवर गोविंद राजपूत इंजेक्शन बेचने के लिए देता था।

मंत्री की पत्नी का ड्राइवर भी रेमडेसिविर इंजेक्शन का सौदा कर रहा था। इस बयान के बाद अब पुलिस अलर्ट हो गई। गोविंद राजपूत की अब जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस सरगर्मी से मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।