रायपुर। on Station Road 7 vehicles set fire स्टेशन रोड से लगे इलाकों में शनिवाररात 1-2 बजे के बीच शरारती तत्वों ने लोधीपारा व नर्मदापारा इलाके में 4 बाइक, 2 कार और 1 जीप को पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस घटना के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। आधी रात को लोग आग बुझाने में लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, सभी गाड़ियां जलकर खाक हो गई। रात में पुलिस को सूचना दी गई तो फोर्स भी वहां पहुंच गई।

आरोपियों का फुटेज मिला

जानकारी के अनुसार पुलिस को घटना स्थल के पास एक फुटेज मिला है, जिसमें एक युवक पेट्रोल का डिब्बा लेकर घूमते दिख रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है। गंज पुलिस ने बताया कि नर्मदापारा की अलग.अलग गलियों में खड़ी दो कार और लोधीपारा में खड़ी जीप व चार बाइक को आधी रात आग लगा दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।