रायपुर। शहर में एक महिला ने अपने 8 साल के बेटे को कार से कुचल दिया। महिला कार चलाना सीख रही थी। पुलिस ने मां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल, घटना से परिवार स्तब्ध है। मामला गुढ़ियारी थाना इलाके के कृष्णा नगर बस्ती का है। बताते हैं कि कार अचानक चल दी और महिला उसे संभाल नहीं पाई और सामने खड़ा बेटा चपेट में आ गया।

महिला का नाम सरिता ध्रुवंशी है। हादसे के बाद 8 साल के अनुराग को परिजन पास के अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल अहलूवालिया ने बताया कि सिर पर गहरी चोट की वजह से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सरिता को ड्राइविंग नहीं आती। घर के बाहर खड़े पिकअप वाहन में चाबी लगाकर उसने स्टार्ट कर लिया। गाड़ी के आगे बढ़ने की वजह से यह घटना हुई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां शुरू की

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।