रायपुर। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की वजह से पूरे देशभर में सिनेमा हॉल और थिएटर आदि को बंद रखा गया था। अब धीरे-धीरे सब पटरी पर लौट रहा है। इस बीच 8 महीने के राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) के बाहर केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करते हुए सिंगल थिएटर और मल्टीप्लेक्स (Single Theater & Multiplex) शुरू किया जा सकता हैं।

जारी आदेश के मुताबिक 2 नवंबर को राजधानी में भी सिंगल थिएटर और मल्टीप्लेक्स (Single Theater & Multiplex) शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई है। हलाकि अभी प्रदेश के कलेक्टर की ओर से कोई आदेश नहीं मिली है।

कलेक्टर के आदेश का इंतजार

आदेश के मुताबिक कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक,धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए एसओपी जारी की गई है। त्यौहारी सीजन में इस एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा। राज टॉकीज के संचालक लकी रंगशाही ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक संचालन की अनुमति है, लेकिन जिलों के कलेक्टरों से आदेश जारी होना बाकि है। राजधानी में भी आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

See also  5000 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, व्यापम को मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।