इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में हिन्द रक्षक संगठन के लोगों ने एक स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को थाने में घसीटा है। कॉमेडियन पर आरोप है कि उसने देश के गृह मंत्री अमित शाह और गोधरा कांड पर भद्दा मजाक कर उनका अपमान किया है। हिन्दू देवी-देवताओं पर भी मजाक कर लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। मामला शहर के 56 दुकान क्षेत्र के मुनरो कैफे से जुड़ा है, जहां स्टैंड अप कॉमेडियन के कार्यक्रम का हिंद रक्षक संगठन ने विरोध करते हुए कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और आयोजक को तुकोगंज थाने पहुंचा दिया।

हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना चुका है

हिंद रक्षक संगठन का आरोप है कि मुनव्वर फारुकी सीरियल ऑफेंडर हैं जो पहले भी अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना चुका है। साथ ही गोधरा कांड में मारे गए कारसेवकों के बारे में भी टिप्पणी कर चुका है। इस मामले में उसने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का नाम भी घसीटा है।

See also  दिल्ली से लौटे सीएम, बोले- बस्तर और सरगुजा हमारा हुआ,प्रधानमंत्री-गृहमंत्री पर बोला हमला,चित्रकोट उपचुनाव जीत की दी बधाई...

देवी-देवताओं और केंद्रीय मंत्री को लेकर वैसे ही मज़ाक

संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ ने कहा, “हमें जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी लगी, हमने इसके कार्यक्रम के टिकट खरीदे और उस कार्यक्रम में बैठकर जब उसे सुना तो पाया कि देवी देवताओं और केंद्रीय मंत्री को लेकर वैसे ही मज़ाक कर रहा है, जो पहले भी शो में कर चुका है।”

सख्ती से कार्रवाई की मांग की

गौड़ ने बताया कि पहले हमने उसके कार्यक्रम का वीडियो बनाया, फिर उसे पकड़कर थाने ले आए। हिन्द रक्षक संगठन ने कार्यक्रम का वीडियो पुलिस को सौंपा है और उसके आधार पर फारुकी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय सीएसपी के मुताबिक मुनरो कैफे के मालिक मुक्ता जैन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी। साथ ही इस कार्यक्रम में 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी मौजूद थे। देवी देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी के आरोपों की जांच पुलिस करवा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर घटकर 2.7 प्रतिशत तक पहुंचा, काबू में कोरोना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।