टीआरपी न्यूज़। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और आम लोगों के बीच झड़प का एक वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी एक वाहन को घेरकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे हैं। इस झड़प में एक युवक की मौत हो गई और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है। बिहार चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले लोग नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। बिहार के मुंगेर ( munger ) में जिस तरह से पुलिस की ओर से प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों की पिटाई की गई, उसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। #मुंगेर_नरसंहार (#Munger) ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गया है।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में यूजर्स का खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। जिले की एसपी लिपि सिंह को भी निशाने पर लिया जा रहा है। यही नहीं, ट्विटर पर #Munger टॉप ट्रेडिंग में है। साथ ही #मुंगेर_नरसंहार भी ट्रेंड हो रहा है। इसके साथ ही #HinduLivesDontMatter भी ट्रेंड में है।

See also  Maharashtra FDA Action: मुंबई के मशहूर क्लबों पर फूटा FDA का गुस्सा, साफ-सफाई में लापरवाही पर लाइसेंस सस्पेंड

समझिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात को मुंगेर के शादीपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की पिटाई के बाद भीड़ उग्र हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाद में बचाव के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में करीब 25 लोग घायल भी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

अब पुलिस प्रशासन का जवाब जानिए

मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने इस मामले में सफाई भी दी है। उन्होंने घटना के दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए है। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें करीब 20 जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी को गंभीर चोट आई है। एसपी लिपि सिंह ने यह भी कहा कि पथराव के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से गोलीबारी की गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

See also  रायपुर के ये 6 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, कल मिला था एक कोरोना पॉजिटिव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।